ePaper

माता के जयकार से गूंजा शहर

Updated at : 04 Apr 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
माता के जयकार से गूंजा शहर

चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर भक्तों ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना पूरी श्रद्धा के साथ की. जैसे ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के पट खोले गये श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया़ चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर भक्तों ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना पूरी श्रद्धा के साथ की. जैसे ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के पट खोले गये श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी. माता के जयकार से पूजा शहर गूंज उठा. मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा से समस्त संकटों का नाश होता है और साधक को निर्भयता का वरदान प्राप्त होता है. गुमो देवी मंडप रोड स्थित शीतला माता मंदिर, ताराटांड, मडुआंटांड, दुर्गा कॉम्प्लेक्स, तिलैया बस्ती राजागढ़, चेचाई, डोमचांच के खरखार, मरकच्चो के डुमरगढ़ा-जामू, सतगांवा के कलीडीह और हलकुशा में स्थापित मां की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पंडालों में पहुंचने लगे थे. महिलाओं ने मां के चरणों में सिर झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की.

ताराटांड़ में पूजन के साथ हुई प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

ताराटांड दुर्गा पूजा समिति द्वारा महासप्तमी के अवसर पर नवपत्रिका का इंदरवा छठ तालाब में वैदिक विधियों से महास्नान कराया गया. तत्पश्चात गीत-संगीत व वाद्य यंत्रों के साथ मंडप में प्रवेश कराया गया और मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी. इस पूजा में यजमान राजय वर्मा एवं सुषमा वर्मा ने भाग लिया. पूजा विधि पंडित बीरमनी पांडेय व गौतम पांडेय द्वारा संपन्न कराई गई. इधर, दुर्गा कॉम्प्लेक्स में प्रतिदिन मां की विधिवत पूजा व आरती हो रही है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. पूजा पंडालों में सजावट और धार्मिक माहौल श्रद्धा और भक्ति का संचार कर रहा है.

आज होगी महाअष्टमी की पूजा

महाअष्टमी पर शनिवार को मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जायेगी. यह स्वरूप सौम्यता, शांति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक माना जाता है. इनकी पूजा से साधक को सौंदर्य, सुख और सिद्धियों की प्राप्ति होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola