ePaper

रामनवमी कल, महावीरी पताकों से पटा शहर

Updated at : 04 Apr 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी कल, महावीरी पताकों से पटा शहर

रामनवमी में अब एक दिन शेष है. शहर महावीरी पताका से सज गया है. हर तरफ उल्लास का माहौल है़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. रामनवमी में अब एक दिन शेष है. शहर महावीरी पताका से सज गया है. हर तरफ उल्लास का माहौल है़ रविवार को निकलने वाले जुलूस और झांकियों की तैचारी अंतिम चरण में है़ रामनवमी महासमिति द्वारा झंडा चौक पर अखाड़ा कमेटियों का स्वागत किया जायेगा. यहां 40 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जा रहा है़ यहां की विद्युत सज्जा व भगवा रंग की छटा लोगों का मन मोह रही है़ महासमिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि इस बार जुलूस और झांकियों में भव्यता और सांस्कृतिक ऊर्जा दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा़ उन्होंने बताया कि रावनवमी हमारी संस्कृति, शक्ति और एकता का प्रतीक है. रामनवमी हमें मर्यादा, साहस और सेवा की प्रेरणा देती है. इस बार के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास सभी समितियों और नगरवासियों का मिलजुल कर करना है़ शहर की प्रमुख समितियों में बेलाटांड़, असनाबाद, तिलैया बस्ती, विद्यापुरी, असना-इंदरवा, मडुआटांड़, नवादा बस्ती, बजरंग नगर, मोरियावां आदि द्वारा विशेष झांकी का निर्माण किया जा रहा है, जो धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित होंगी. वहीं विभिन्न अखाड़ा कमेटियों के खिलाड़ियों को उनके साहसिक प्रदर्शन पर सम्मानित किया जाएगा़

वीरांगनाओं की टोली दिखायेगी शक्ति का अद्भुत प्रदर्शनरामनवमी महासमिति महिला विंग की अध्यक्ष सुषमा सुमन ने बताया कि गत 10 दिन से ग्रैंड सूर्य होटल परिसर में महिलाओं और बहनों को निःशुल्क लाठी और तलवार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है़ इस बार करीब 100 बेटियां झांसी की रानी के जीवंत रूप में अस्त्र-शस्त्र के साथ ग्रैंड सूर्य से निकलेंगी और महात्मा गांधी चौक, शीतल छाया होटल होते हुए झंडा चौक पर अपनी वीरता का प्रदर्शन करेंगी. यह दृश्य महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरूकता का उदाहरण होगा़

रामनवमी में उमड़ता है आस्था का सैलाब

रामनवमी को लेकर पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाया गया है. झंडा चौक, रेलवे ओवरब्रिज, बाजारों और चौक-चौराहों पर महावीरी पताका और विद्युत सज्जा लोगों को आकर्षित कर रही है. इस बार रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रहेगी़ अभी से ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है़

पहली शोभायात्रा निकली थी 1985 में

रामनवमी की शोभायात्रा की शुरुआत शहर में 1985 में इंदरवा बस्ती के महावीर मोदी ने की थी़ प्रारंभ में केवल कुछ वार्डों से ही झांकियां निकलती थीं, लेकिन आज यह आयोजन पूरे शहर का गौरव बन चुका है़ डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियां सजे-धजे वाहनों पर झंडा चौक पहुंचती हैं और कलाकार अपनी कला और भक्ति का अद्भुत प्रदर्शन करते हैं.

बाजार में रामनवमी की धूम

इधर, रामनवमी को लेकर बाजार में खासा उत्साह है. श्याम श्री कलेक्शन, स्टेशन रोड पर रामनवमी झंडा पांच से 1050 रुपये में, भगवा गमछा 80 से 120 रुपये, भगवा कुर्ता 250 से 450 रुपये उपलब्ध है़ लोग पूजा को लेकर बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola