ePaper

दुनिया की सबसे बड़ी समस्या अहंकार है : विनिश्चय सागर जी

Updated at : 15 Feb 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी समस्या अहंकार है : विनिश्चय सागर जी

स्टेशन रोड बड़ा मंदिर सरस्वती भवन में शनिवार की सुबह जैन संत आचार्य विनिश्चय सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि दुनिया के सभी लोग आज समस्या से गुजर रहे हैं, परंतु समाधान कोई नहीं चाहता.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. स्टेशन रोड बड़ा मंदिर सरस्वती भवन में शनिवार की सुबह जैन संत आचार्य विनिश्चय सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि दुनिया के सभी लोग आज समस्या से गुजर रहे हैं, परंतु समाधान कोई नहीं चाहता. आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्या अहंकार है. उसी के चलते हम मानवता धर्म की दृष्टि से अच्छा काम नहीं कर पाते हैं. जीवन भर तेरा मेरे से अधिक क्यों है, मेरे पास तुमसे ज्यादा संपत्ति क्यों नहीं है इसी में लगे रहते हैं. अहंकार को छोड़ने के लिए जीवन में परिवर्तन लाना आवश्यक है. परिवर्तन हमेशा अच्छी सोच से आता है, दबाव से नहीं. मनुष्य अपनी मन की नहीं दिल की बात सुनकर काम करे तो कभी गलत नहीं होगा. पूरी दुनिया आपके कंट्रोल में आ सकती है मन नहीं आ सकता. वहीं कोडरमा में जन्म लिए जैन संत मुनि प्रांजल सागर जी ने भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य आज भटकाव की स्थिति में है, खासकर युवा वर्ग भारतीय संस्कृति को छोड़ कर पश्चिमी सभ्यता की ओर भाग रहे हैं, जिसके कारण परिवार और समाज से दूर होते जा रहे हैं. मानसिक दबाव का जीवन जी रहे हैं. युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ध्यान को केंद्रित करना होगा. बिना कुछ कर्म किए फल की इच्छा करना बेकार है. समय सबका आता है, परंतु उसके लिए अच्छे रास्ते पर चलना पड़ता है. समाज के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला ने गुरुदेव के अल्प प्रवास में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की सूचना भक्तों को प्रेषित की. शशि छाबड़ा, नीलम सेठी व सुबोध गंगवाल ने अपने कर्ण प्रिय भजनों से भक्तों को आनंदित किया. समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार अजमेरा ने कहा कि गुरुदेव के इस अल्प प्रवास को ऐतिहासिक और सफल बनाने में समाज के युवा वर्ग कार्यक्रम के संयोजक लोकेश पटौदी, रौनक कासलीवाल, अभिषेक गंगवाल, विकास सेट्टी, राहुल छाबड़ा, प्रथम शेट्टी लगे हुए है. आहार व्यवस्था आशा गंगवाल, रीता शेट्टी और किरण ठोलिया देख रही है. सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक करिश्मा छाबड़ा, आशिका कासलीवाल और खुशबू सेठी द्वारा कराया जा रहा है. आहार विहार की गाड़ी व्यवस्था राजीव छाबड़ा और पीयूष कासलीवाल के द्वारा किया जा रहा है. गुरुदेव के साथ आने एवं जाने के लिए पैदल व्यवस्था दिनेश झांझरी, अंकित ठोलिया, आयुष गंगवाल, ऋषभ काला, अमित सेठी, चीनू सेठी, अक्षय गंगवाल, कुणाल ठोलिया, ऋषभ काला बाबू, अजय जैन व मुकेश जैन भवन मैनेजर द्वारा की जा रही है. समाज के मंत्री नरेंद्र झाझंरी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला, उप मंत्री राज छाबड़ा भंडारी, सुनील सेठी ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola