टीबी का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है : सीएस
Published by : PRAVEEN Updated At : 24 Mar 2025 10:05 PM
जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में सोमवार को विश्व यक्ष्मा दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने कहा कि टीबी रोगियों की पहचान और उसके समुचित इलाज के लिए जिले में समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है.
कोडरमा बाजार. जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में सोमवार को विश्व यक्ष्मा दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने कहा कि टीबी रोगियों की पहचान और उसके समुचित इलाज के लिए जिले में समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान टीबी के संदिग्ध मरीजों की विभिन्न माध्यमों से जांच की जाती है. जांच में टीबी रोग पुष्टि होने पर न केवल संबंधित मरीज का निःशुल्क इलाज किया जाता है, बल्कि उसके परिजनों को भी इस रोग के प्रति जागरूक किया जाता है. उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज सदर अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में होता है. यदि किसी व्यक्ति में टीबी के संभावित लक्षण दिखे, तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर बलगम की जांच कराये. डीएस सह एसीएमओ डॉ रणजीत कुमार ने कहा कि टीबी का रोग संक्रमण से होता है. ऐसे में टीबी से संक्रमित मरीज जहां-तहां नहीं थूके. समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक यदि को खांसी होने, वजन कम होने, धीमा बुखार व बलगम आने की शिकायत हो तो अविलंब जांच करायें. टीबी के रोगियों को हमेशा मास्क पहने रहना चाहिए. डॉ अभिषेक कुमार ने कहा कि टीबी का इलाज रोग के शुरुआती दिनों में शुरू हो जाने से इसका खतरा कम हो जाता है. इस अवसर पर संजय कुमार, सुमित कुमार, रामिश हेम्ब्रम, संजय वर्मा ,अखिलेश कुमार, अविनाश आनंद, शंभु कुमार, रोशनी केरकेट्टा, प्रतिमा कुमारी, दीपेश कुमार, ललन राणा, संतोष कुमार, पॉल एक्का, सूरज यादव, गुंजन कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










