34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

घटक दलों ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मांगा समर्थन

विनोद सिंह के पक्ष में मार्च किया

जयनगर. इंडिया महागठबंधन के घटक दलों ने केटीपीएस फोरलेन रोड में कोडरमा संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में मार्च किया और लोगों वोट मांगा. मौके पर झामुमो जिला सचिव श्यामदेव यादव ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है और कोडरमा में भी बदलाव तय है़ 10 वर्षों में देश के विकास व जनहित में कोई काम नहीं हुआ है. अब एक बार फिर भाजपा के लोग जनता को ठगने के लिए गांव की गलियों व चौक चौराहे पर भटक रहे हैं, मगर इस बार बदलाव तय है़ एक्टू जिला सचिव विजय पासवान ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में मजदूरों, किसानों व गरीबों पर अन्याय बढ़ा है, श्रम कानूनों से छेड़छाड़ कर मजदूरों को उनके अधिकार से वंचित किया गया़ जनता ने लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए बदलाव का मूड बनाया है़ मौके पर मुखिया बीरेंद्र यादव, रामप्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, रविशंकर यादव, सचिन भारती, बद्री पंडित, पंकज यादव, उमेश यादव, दामोदर यादव, शमशुल अंसारी, मौलाना रउफ, विनोद पासवान, क्यूम अंसारी, बलराम राणा, रमेश यादव, महेंद्र यादव, सुरेश यादव, प्रकाश चंद्र राय, महेश यादव, युगेश्वर यादव, दिनेश पासवान, नंदिता भट्टाचार्य, महादेव राम, सुरेंद्र यादव, कौलेश्वर पंडित आदि मौजूद थे़

महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

डोमचांच. इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह के पक्ष में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया़ इस दौरान करारी, करमी कुंड, महुआ पहाड़ी आदि क्षेत्रों का दौरा कर वोट मांगा. मौके पर जिला सचिव राजेंद्र मेहता, पंसस बबन मेहता, कृष्णकांत मेहता, झामुमो नेता विश्वनाथ राय, कृष्णा यादव, भरत यादव, महेंद्र यादव, हरि सिंह, छोटु मुर्मू, शिखर टुड्डू, संजय यादव आदि मौजूद थे.

सांसद ऐसा चुनें जो जनता की आवाज बन सके : माले

जयनगर. इंडिया महागठबंधन की बैठक कटहाडीह पंचायत अंतर्गत खेशकरी गांव में जुबैर खान की अध्यक्षता में हुई़ बैठक के बाद जनसपंर्क अभियान चला कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की गयी. माले नेताओं ने कहा कि इस बार कोडरमा में बदलाव की लहर चल रही है़ लोगों ने भाजपा को सत्ता से उखाड फेंकने का मन बना लिया है़ जनता ऐसे व्यक्ति को चुन कर संसद में भेजेगी, जो जनता की आवाज बन सके़ नेताओं ने कहा कि विनोद सिंह सड़क से सदन तक जन सवालों की लड़ाई लड़ते रहे हैं और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी़ क्षेत्र का जो विकास रूक गया है, वह आगे बढ़ेगा़ पूर्व के सांसदों ने कभी भी कोडरमा के विकास पर ध्यान नहीं दिया़ अभियान में माले प्रखंड सचिव अशोक यादव, एपवा नेत्री नंदिता भट्टाचार्य, एक्टू जिला सचिव विजय पासवान, माले नेता मुन्ना यादव, कांग्रेस नेता सह कटहाडीह मुखिया प्रतिनिधि वसी अहमद खान, कांग्रेस नेत्री सह पूर्व मुखिया अर्चना कुमारी, अरमान खान, भाकपा नेता शमीम खान बुलबुल, साकिर खान, जागेश्वर साव, पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, साहब खान, पप्पू सिंह, मंसूर खान, आजाद खान, तसवर आलम, साजिद खान, सलमान खान, शाहिद अली आदि मौजूद थे़ इधर, रघुनीयाडीह गांव में राज्य कमेटी सदस्य मोहम्मदी इब्राहिम के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया़ इस दौरान पूर्वी जोन के झलकडीह, मतौनी, अंबाडीह, नावाडीह गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें लोकल कमेटी सचिव चांद अख्तर, दुलारचंद दास, कालेश्वर राणा, शंभुनाथ वर्मा, सुरेंद्र सिंह, रितिक राज, जगमोहन महतो, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि महेश दास, विजय ठाकुर सहित अन्य शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें