ePaper

तिलैया में छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Updated at : 22 Feb 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
तिलैया में छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय छात्रा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ जानकारी के अनुसार मृतका के माता-पिता शुक्रवार शाम महाकुंभ स्नान करने के लिए गये थे़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया़ थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय छात्रा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ जानकारी के अनुसार मृतका के माता-पिता शुक्रवार शाम महाकुंभ स्नान करने के लिए गये थे़ घर पर वह अपने भाई और चाची के साथ थी़ मृतका की चाची ने बताया कि छात्रा का भाई दसवीं की परीक्षा देने गया था़ घर में छात्रा बर्तन धो रही थी़ जब वह उसके घर पहुंची तो उसने उसे बाहर बैठने को कहा और घर में चली गयी. काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आयी तो उन्होंने अंदर जाकर उसके कमरे में देखा तो वह दुपट्टे के सहारे पंखे से झूल रही थी़ शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने छात्रा को फंदे से उतार कर निजी नर्सिंग होम पहुंचाया. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना कुंभ नहाने गये उसके माता-पिता को दे दी गयी है़ वे लोग रास्ते से ही लौट रहे हैं. वहीं दूसरी ओर जानकारी सामने आयी है कि थाना के पैंथर जवानों ने सुबह करीब तीन बजे छात्रा को उसके घर पहुंचाया था़ पैंथर के जवानों के अनुसार रात्रि 2:30 बजे जब वे लोग गश्ती कर रहे थे, तो थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर उन्होंने छात्रा को किसी लड़के के साथ घूमते देखा. पूछताछ की गयी तो मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया़ इसके बाद लड़के के पिता को बुलाकर उसे उसके हवाले कर दिया गया. वहीं छात्रा को ई रिक्शा पर से उसके घर पहुंचा कर उसकी चाची को सारी बातें बतायी गयी थी़ पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola