अतिक्रमण मुक्त कराये गये स्थल का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण मुक्त कराये गये स्थल का एसडीओ ने किया निरीक्षण

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए चलाये जा रहे अभियान में प्रशासन अब और सख्त हो गया है

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए चलाये जा रहे अभियान में प्रशासन अब और सख्त हो गया है, जहां एक ओर बीते दो माह में ठेले-खोमचे और अस्थायी दुकानों को हटाया गया, वहीं अब दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गयी है. एसडीओ रिया सिंह नगर पर्षद प्रशासक अंकित गुप्ता एवं नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. शुक्रवार को एसडीओ रिया सिंह ने झंडा चौक से स्टेशन रोड तक निरीक्षण किया, जहां पूर्व में अतिक्रमण हटाया गया था, उन्होंने निर्देश दिया कि इस मार्ग पर किसी भी प्रकार का पुनः अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा और जरूरत पड़ी, तो बुलडोजर से कार्रवाई की जायेगी. कुछ दिन पूर्व अड्डी बंगला रोड में कुछ दुकानदारों ने दुकान के आगे शेड बना कर अतिक्रमण किया था, जिसे नगर परिषद ने बुलडोजर की सहायता से हटा दिया था, लेकिन अब फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है. इस पर एसडीओ ने निर्देश दिया कि फिर से अतिक्रमण हटाया जाये और दोषियों पर आर्थिक दंड लगाया जाये. बस स्टैंड क्षेत्र को भी पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया. यहां बीते दिनों झोपड़ी लगा कर अस्थायी रूप से कब्जा किया गया था, जिसे प्रशासन ने सख्ती से हटवा दिया. अब इस स्थान का उपयोग सुव्यवस्थित तरीके से ऑटो और टोटो के खड़े होने के लिए किया जायेगा. प्रशासन की ओर से बताया गया कि बस स्टैंड क्षेत्र में अब वाहनों के खड़े होने के लिए लाइनिंग की जायेगी. जल्द ही पीली पट्टी खींच कर ऑटो व टोटो की नियमित पार्किंग सुनिश्चित की जायेगी. एसडीओ रिया सिंह ने महतो आहरा के निकट सरकारी ज़मीन का भी निरीक्षण किया, जहां भविष्य में बस स्टैंड बनाये जाने की संभावना है. इसके अलावा ग्रिजली बीएड कॉलेज रोड की सरकारी जमीन का भी मुआयना किया गया. इस दौरान एसडीओ रिया सिंह ने अंचल अधिकारी हलधर कुमार सेठी को सख्त निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाये, एसडीओ ने नगर पर्षद कार्यालय पहुंच कर विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. एसडीओ रिया सिंह ने नगरवासियों से अपील की कि वे शहर की सुंदरता और सुव्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें. किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola