ePaper

आरपीएफ ने बरामद की हजारों रुपये की शराब

Updated at : 05 Mar 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने बरामद की हजारों रुपये की शराब

आरपीएफ ने बुधवार को कोडरमा स्टेशन परिसर से अलग-अलग जगहों से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया़ हालांकि, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. आरपीएफ ने बुधवार को कोडरमा स्टेशन परिसर से अलग-अलग जगहों से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया़ हालांकि, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी़ बताया जाता है कि इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, आरक्षी जितेंद्र कुमार, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह व महिला आरक्षी किरण कुमारी स्टेशन पर जांच कर रहे थे़ इस दौरान कोडरमा रेलवे स्टेशन पर विभिन्न स्थानों से लावारिस हालत में अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई़ बरामद शराब में छह बोतल रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की, 10 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की, चार बोतल स्टर्लिंग रिजर्व बी7, एक बोतल रम शामिल है़ जब्त शराब की कुल क्षमता 12000 एमएल तथा कीमत 12 हजार 50 रुपये है़ शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है़

वाराणसी मेमू एक्सप्रेस से शराब बरामद

झुमरीतिलैया. जीआरपी कोडरमा ने बुधवार को वाराणसी मेमू एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13553) की साधारण बोगी से अंग्रेजी शराब बरामद किया़ बरामद शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है़ जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक जय किशोर सिंह, आरक्षी/पिंटू कुमार चौधरी व विकास पंडित कोडरमा स्टेशन पर रुकी ट्रेन की जांच कर रहे थे. इस दौरान एक कोच में लावारिस हालत में एक बैग मिला. जांच के दौरान उक्त बैग से 16 बोतल शराब व छह बोतल बियर बरामद हुआ़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola