ePaper

आरपीएफ ने बियर के साथ एक युवक को पकड़ा

Updated at : 18 Nov 2024 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने बियर के साथ एक युवक को पकड़ा

आरपीएफ कोडरमा ने अवैध शराब की खेप के साथ सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया़ गिरफ्तार युवक की पहचान चिरैला थाना बेलागंज गया (बिहार) निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार (पिता स्व़ धनराज साव) के रूप में हुई है़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. आरपीएफ कोडरमा ने अवैध शराब की खेप के साथ सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया़ गिरफ्तार युवक की पहचान चिरैला थाना बेलागंज गया (बिहार) निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार (पिता स्व़ धनराज साव) के रूप में हुई है़ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह 11 बजे सहायक उप निरीक्षक मुर्शीद आलम खान, प्रधान आरक्षी नवीन कुमार तथा आरक्षी जितेंद्र कुमार कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर गश्त कर रहे थे़ इस दौरान नये फुट ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति को प्लास्टिक के बोरा के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया़ संदेह होने पर उसके पास जाकर पूछताछ की गयी. साथ ही उसके प्लास्टिक के बोरा को खोलकर जांच की गयी, तो उसमें 48 पीस बियर बरामद हुआ़ आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मैं बेरोजगार हूं, इसलिए इसे बिहार ले जाकर अधिक दाम में बेच कर इससे लाभ कमाता हूं. बरामद बियर की कीमत 6720 रुपये है़ बरामद बियर व गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग कोडरमा को सौंप दिया गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola