प्रेमी युगल ने कुटिया मंदिर में रचाया विवाह

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 30 May 2026 9:27 PM

विज्ञापन

मंदिर परिसर में संपन्न हुए इस विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

विज्ञापन

जयनगर. प्रेम संबंध को विवाह के पवित्र बंधन में बदलते हुए एक प्रेमी युगल ने शनिवार की सुबह परसाबाद स्थित कुटिया मंदिर में शादी रचा ली. मंदिर परिसर में संपन्न हुए इस विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गयी है. जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी निवासी अरविंद रविदास के रूप में हुई है. वहीं युवती बिहार के पहाड़पुर की रहने वाली बतायी जा रही है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक युवती की विस्तृत पहचान सामने नहीं आ सकी थी. बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. शनिवार सुबह दोनों परसाबाद स्थित कुटिया मंदिर पहुंचे, जहां युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भर कर विवाह कर लिया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola