अनियंत्रित चिप्स लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 30 May 2026 9:36 PM
चकमा देने वाले वाहन से बचने में पुल की रेलिंग तोड़ नीचे लटका ट्रक
चकमा देने वाले वाहन से बचने में पुल की रेलिंग तोड़ नीचे लटका ट्रक सतगावां. गया-देवघर मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के सिहास पुल, बैदडीह स्थित सिपाही होटल के समीप शुक्रवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. यहां मध्य प्रदेश से चिप्स लादकर बिहारशरीफ जा रहा ट्रक (जेएच 12डी-1072) अनियंत्रित होकर सिहास पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे की ओर लटक गया. घटना इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद ट्रक का अगला पहिया टूटकर पूरी तरह अलग हो गया और गाड़ी का आधा हिस्सा हवा में झूलने लगा. गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी को खरोंच तक नहीं आयी और एक बड़ी दुर्घटना टल गयी. घटना के संबंध में ट्रक चालक 30 वर्षीय मंटू केवट, ग्राम राणाबीघा, थाना दीपनगर, बिहारशरीफ ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से चिप्स लोड कर रांची के रास्ते सतगावां होते हुए बिहारशरीफ जा रहा था. इसी दौरान सिहास पुल के पास सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार वाहन ने अचानक चकमा दे दिया. उस वाहन से सीधी भिड़ंत से बचने के प्रयास में ट्रक पर से उसका नियंत्रण हट गया और ट्रक सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










