चंदवारा में सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत

मदनगुंडी के पास कंटेनर ने टेंपो को मारी टक्कर
चंदवारा (कोडरमा). रांची-पटना रोड स्थित मदनगुंडी के पास गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे कंटेनर व टेंपो के बीच हुई टक्कर मेंं दो महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया़ मृतकों की पहचान 50 वर्षीया जहीना खातून (पति लियाकत अंसारी निवासी मदनगुंडी चंदवारा) व 67 वर्षीया पार्वती देवी (पति स्व बैजनाथ पांडेय, निवासी उरवां) के रूप में हुई है़ घायल टेंपो चालक की पहचान बैजनाथ यादव निवासी गबनपुर के रूप में की गयी है़ बताया गया कि मदनगुंडी के पास आरकेएस द्वारा फाेरलेन चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से चल रहा है़ यहां ओवरब्रिज के आगे सड़क फोरलेन से अचानक टू लेन में तब्दील हो जाती है़ इस वजह से आये दिन हादसे हो रहे हैं. बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर को टेंपो (जेएच02बीएन-9404) पर सवार दो महिलाएं तिलैया से पेंशन का पैसा लेकर उरवां की ओर जा रही थी़ इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर (बीआर01जीएच-8627) ने टेंपो को टक्कर मार दी़ हादसे में गंभीर रूप से घायल महिलाओं व टेंपो चालक को तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बैजनाथ यादव को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया़ घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अशोक कुमार भारती, थाना प्रभारी अरविंद कुमार व अन्य मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली़ पुलिस ने कंटेनर चालक संतोष चौधरी (पिता जीतु चौधरी, निवासी पटना सिटी गुलजार बाग बिहार) को हिरासत में लिया है़ स्थानीय लोगों ने किया विरोध स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही है़ यहां पुल से उतरते ही सड़क टू लेन में तब्दील हो जाती है़ ऐसे में आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. स्थानीय मुखिया रामदेव यादव व मनोज पासवान के साथ ही अन्य ने निर्माण कार्य तेजी से करने की मांग की है, ताकि परिचालन सुचारू रूप से हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




