ePaper

अनुष्ठानों से मिलती है आध्यात्मिक शांति : महामंडलेश्वर

Updated at : 09 Apr 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
अनुष्ठानों से मिलती है आध्यात्मिक शांति : महामंडलेश्वर

कोडरमा प्रखंड के चेचाई में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. उद्घाटन ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने किया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. कोडरमा प्रखंड के चेचाई में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. उद्घाटन ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने किया. मौके पर महामंडलेश्वर ने कहा कि पूजा, हवन, यज्ञ आदि अनुष्ठानों से मन को आध्यात्मिक शांति मिलती है. साथ ही लोगों में धार्मिक चेतना का विकास होता है. ऐसे आयोजनों से वातावरण शुद्ध और स्वच्छ होता है. बुराइयों का नाश होता है. कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से हमारे अंदर नयी ऊर्जा का संचार होता है. इससे पूर्व बड़कीबागी से कलश में जल भर कर श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए यज्ञस्थल पर पहुंचे. इस अवसर पर रमेश सिंह, गोपाल यादव, शिवेंद्र नारायण, संतोष साव, सुजीत नायक, दिलीप साव, मनोज यादव, सूरज यादव, सुधीर साव, संतोष पांडेय आदि मौजूद थे.

हनुमान जन्मोत्सव कल से

झुमरीतिलैया. हनुमान संकीर्तन मंडल द्वारा 11 और 12 अप्रैल को अड्डी बंगला स्थित मेसर्स केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री में श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जायेगा. 11 अप्रैल को शोभायात्रा और सुंदरकांड पाठ होगा. वहीं 12 अप्रैल को भजन कार्यक्रम के साथ अनुष्ठान का समापन होगा.

पोषण पखवारा जागरूकता रथ रवाना

कोडरमा बाजार. जिले में आठ से शुरू हुए पोषण पखवाड़ा को लेकर बुधवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. माैके पर उपायुक्त ने कहा कि पोषण अभियान को देशव्यापी जन आंदोलन बनाना है. हर गांव, हर शहर से सही पोषण की गूंज उठाने की जरूरत है. हम संकल्प लें कि बाल विवाह से संबंधित न किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे और न ही इस कुरीति को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे. इस अवसर पर डीसीसी ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की, डीसीओ रूमा झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola