देवी मंडप में नौ को होगा रामचरित मानस पाठ
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 9:10 PM
देवी मंडप प्रांगण में बैठक बुलायी गयी.
झुमरीतिलैया. देवी मंडप प्रांगण में रविवार को बैठक बुलायी गयी. बैठक में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर नौ जून से अखंड रामचरित मानस पाठ के आयोजन को लेकर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि नौ जून को सुबह नौ बजे से देवी मंडप प्रांगण में अखंड रामचरित मानस पाठ प्रारंभ होगा, जिसका समापन बुधवार को दिन के 10 बजे हवन एवं ब्राह्मण भोजन के साथ किया जायेगा. मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में श्रीरामचरितमानस का पाठ करने से मन को शांति मिलती है तथा पापों से मुक्ति और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. मौके पर कृष्ण मुरारी पांडेय, बरुण कुमार पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, छोटे लाल पांडेय, हीरा लाल पांडेय, रवींद्र पांडेय, आशीष पांडेय, धनंजय पांडेय, ऋषि कांत पांडेय, टिंकू वर्णवाल समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










