खेती बचाओ अभियान के तहत केसीसी ऋण शिविर

Updated:
विज्ञापन
खेती बचाओ अभियान के तहत केसीसी ऋण शिविर

किसानों को डिजिटल आवेदन की दी जानकारी

विज्ञापन

: किसानों को डिजिटल आवेदन की दी जानकारी कोडरमा. डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत भवन में खेती बचाओ अभियान के तहत विशेष किसान जागरूकता एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान किसानों को केसीसी ऋण आवेदन की पूरी प्रक्रिया प्रोजेक्टर के माध्यम से समझायी गयी. साथ ही डिजिटल माध्यम से आवेदन करने के लाभ, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन की विभिन्न चरणों की जानकारी दी गयी. मौके पर अधिकारियों ने बताया कि केसीसी ऋण आवेदन प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाया गया है, जिससे किसानों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके. किसानों को कृषि कार्यों के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया. बैंक अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में केसीसी सुविधा का लाभ उठाने और अपनी कृषि गतिविधियों को सशक्त बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) विमल कांत झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. वहीं सीएफएल स्टाफ ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान पीएमजेजेबीवाई के तहत एक लाभुक को दो लाख रुपये का चेक भी एलडीएम विमल कांत झा द्वारा प्रदान किया गया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola