अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पर चर्चा

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया
झुमरीतिलैया. पतंजलि योग समिति हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि के पांचों संगठनों की बैठक जिला कार्यालय कोडरमा में आयोजित की गयी. बैठक में इस वर्ष भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. साथ ही सभी प्रखंडों में स्थानीय स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने की व्यवस्था पर चर्चा की गयी. हरिद्वार से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप योगाभ्यास कराने तथा कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक योग के लाभ पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता डीलो साव ने की. इस अवसर पर चंद्रलता वर्णवाल, मनोज यादव, कलावती देवी, अशोक रजक, सरिता पिलानिया, राजेश पांडेय, नमिता वर्णवाल, रामपुकार भारती, शशि कुमारी, अरविंद एकघरा, अभिलाषा सिंह, नीरज कुमार दुबे, ममता कुमारी, तारकेश्वर मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










