स्थल घेराव को लेकर दो पक्षों में विवाद
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 9:14 PM
ग्रामीणों ने की प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
: ग्रामीणों ने की प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग सतगावां . प्रखंड के शिवपुर पंचायत स्थित बाबा निरंकार के आस्था स्थल की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है. मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है. जानकारी के अनुसार, एक पक्ष का कहना है कि सरकार द्वारा आवंटित भूमि और निर्धारित मापदंडों के अनुसार कब्रिस्तान की घेराबंदी करायी जा रही है. उनका तर्क है कि यह उनकी स्वीकृत भूमि है और उसकी सुरक्षा के लिए घेराबंदी आवश्यक है. वहीं दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि जिस भूमि की घेराबंदी की जा रही है, उसके भीतर पूरे प्रखंड के लोगों की आस्था का केंद्र बाबा निरंकार का पवित्र स्थल स्थित है. इसके अलावा परिसर में उप स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक कन्या विद्यालय भी संचालित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल, विद्यालय और आम लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग भी इसी परिसर से होकर गुजरता है. ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि यदि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी, तो धार्मिक आस्था प्रभावित होने के साथ-साथ मरीजों, छात्राओं और आम लोगों के आवागमन में भी गंभीर परेशानी उत्पन्न हो जायेगी. उन्होंने प्रशासन से दोनों पक्षों की मौजूदगी में भूमि की पुनः मापी कराकर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की मांग की है. शिवपुर निवासी इरशाद अहमद ने बताया कि घेराबंदी का कार्य दोनों समुदायों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों की सहमति से कल्याण विभाग की योजना के तहत कराया जा रहा है. वहीं अंचल अधिकारी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था. शिकायत मिलने पर जांच कर दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










