राजगीर-कोडरमा इंटरसिटी के इंजन में फंसा मवेशी, रेल सेवा प्रभावित

राजगीर-कोडरमा इंटरसिटी ट्रेन के इंजन में मवेशी फंसने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ। ट्रेन 40 मिनट की देरी से रवाना हुई, जानें पूरी खबर।
झुमरीतिलैया: कोडरमा-गया रेलखंड पर शुक्रवार की दोपहर एक मवेशी के ट्रेन के इंजन में फंस जाने से कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित हुआ. घटना ट्रेन संख्या 13234 राजगीर-कोडरमा इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ उस समय हुई, जब ट्रेन कोडरमा जंक्शन के होम सिग्नल के समीप पहुंचने वाली थी़
40 मिनट विलंब से रवाना हुई ट्रेन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक मवेशी इंजन की चपेट में आ गया और इंजन के नीचे फंस गया. इससे इंजन का एयर पाइप क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण ट्रेन होम सिग्नल से पहले ही रुक गयी. तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन लगभग 25 मिनट तक वहीं खड़ी रही.
लोको पायलट ने सावधानीपूर्वक ट्रेन को किसी तरह कोडरमा जंक्शन तक पहुंचाया़ कोडरमा स्टेशन पहुंचने के बाद ऑन ड्यूटी स्टेशन प्रबंधक के निर्देशन में 3 स्टार मालगाड़ी के इंजन को इंटरसिटी ट्रेन के इंजन से जोड़ा गया़ आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेन को पुनः रवाना किया गया़ निर्धारित समय दोपहर 2:40 बजे के बजाय ट्रेन 3:20 बजे कोडरमा स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी़.
घटना का असर अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा़ गझंडी-कोडरमा रेलखंड पर चलने वाली 12802 नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब 20 मिनट विलंब से चली, जबकि इस दौरान कई मालगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ़ घटना के बाद रेलवे के तकनीकी दल ने क्षतिग्रस्त इंजन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










