जयनगर में भारतीय किसान महासभा ने की बैठक, किसानों की समस्या पर हुई चर्चा

बैठक में किसान महासभा के लोग. | Prabhat Khabar Network
जयनगर में भारतीय किसान महासभा की बैठक में किसानों की समस्याओं, जमीन लूट और खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
जयनगर: जयनगर प्रखंड के पिपचो में अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला स्तरीय बैठक जिला सचिव अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से किसान महासभा के केंद्रीय सदस्य कॉ पुरण महतो उपस्थित थे.
किसान महासभा के केंद्रीय सचिव प्रेम सिंह गहलावत, एक्टु बिहार राज्य सचिव आरएन ठाकुर, कोडरमा जिला सीपीएम जिला कमेटी सदस्य महेंद्र तूरी, मरकच्चो प्रखंड के पपहारा पंचायत पूर्व पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देकर बैठक की शुरुआत की गई.
मौके पर पुरण महतो ने कहा कि देश भर में किसानों की समस्या गंभीर है, उससे हमारा झारखंड अछूता नहीं है, यहां पर किसानों के साथ जमीन लूट की समस्या झेल रहे हैं, केंद्र की भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को किसानों के उपजाऊ भूमि और जल जंगल उनके हवाले कर रही है.
साथ खाद बीज, जमीन संबंधी ऑनलाइन, दाखिल खारिज गंभीर सवाल बना हुआ है. बड़े पैमाने पर किसान महासभा द्वारा सदस्य बनाने की जरूरत है और किसानों के आंदोलन को लेकर प्रखंड अंचल, जिला मुख्यालय तक बड़े आंदोलन की जरूरत है.
जयनगर में धरना-प्रदर्शन 15 अगस्त के बादबैठक में जालंधर (पंजाब) में 20-21 सितंबर को किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. महासभा के जिला सचिव ने कहा कि सभी साथियों को जिम्मेवारी लेते हुए सदस्यता अभियान को तेज करने की जरूरत है.
सदस्यता अभियान चलाते हुए 15 अगस्त के बाद जयनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष किसान और मजदूरों के सवाल को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. यह लड़ाई किसान महासभा मजबूती के साथ लड़ेगी. जयनगर माले प्रखंड सचिव मुन्ना यादव ने कहा कोडरमा जिला में डीएपी, यूरिया खाद कालाबाजारी पर रोक लगायी जाये.
उन्होंने कहा कि किसान मजदूर के सवाल को लेकर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा, भ्रष्टाचार और जमीन लूट के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जायेगा. मौके पर डोमचांच से बबन मेहता, कृष्णकांत मेहता, मरकच्चो से सरयू यादव, कोडरमा से शेरू निशा, जयनगर से खरियोडीह पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय ठाकुर, हकीम खान, असगर अंसारी, इस्लाम अंसारी, भोला यादव, रामचंद्र साव, महेंद्र चौधरी, चंद्र देव यादव, सलीम अंसारी, विनोद दास, मुंशी दास, विजय कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










