जयनगर में योजनाओं की समीक्षा, BDO ने जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बैठक में बीडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बैठक में बीडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network

जयनगर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ गौतम कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जयनगर: जयनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई. बीडीओ गौतम कुमार ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ गौतम कुमार ने की. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गयी.

जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निर्वाचन, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम, कृषि कल्याण सहित सभी विभागों की प्रगति की जानकारी ली गयी. बीडीओ गौतम कुमार ने योजनाओं के क्रियान्वयन लक्ष्य की प्राप्ति, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन तथा विभागीय समन्वय पर बल दिया.

उन्होंने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी कहा कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें. मौके पर आकांक्षी प्रखंड फैलो अशोक कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola