राजगीर–कोडरमा इंटरसिटी के इंजन में फंसा मवेशी, परिचालन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
राजगीर–कोडरमा इंटरसिटी के इंजन में फंसा मवेशी, परिचालन प्रभावित

कोडरमा रेलखंड पर राजगीर-कोडरमा इंटरसिटी के इंजन में मवेशी फंसने से परिचालन बाधित हुआ। ट्रेन 40 मिनट की देरी से रवाना हुई, अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: कोडरमा-गया रेलखंड पर शुक्रवार की दोपहर एक मवेशी के ट्रेन के इंजन में फंस जाने से कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित हुआ. घटना ट्रेन संख्या 13234 राजगीर-कोडरमा इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ उस समय हुई, जब ट्रेन कोडरमा जंक्शन के होम सिग्नल के समीप पहुंचने वाली थी़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक मवेशी इंजन की चपेट में आ गया और इंजन के नीचे फंस गया.

इससे इंजन का एयर पाइप क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण ट्रेन होम सिग्नल से पहले ही रुक गई. तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन लगभग 25 मिनट तक वहीं खड़ी रही. लोको पायलट ने सावधानीपूर्वक ट्रेन को किसी तरह कोडरमा जंक्शन तक पहुंचाया.

कोडरमा स्टेशन पहुंचने के बाद ऑन ड्यूटी स्टेशन प्रबंधक के निर्देशन में 3 स्टार मालगाड़ी के इंजन को इंटरसिटी ट्रेन के इंजन से जोड़ा गया़ आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेन को पुनः रवाना किया गया़ निर्धारित समय दोपहर 2:40 बजे के बजाय ट्रेन 3:20 बजे कोडरमा स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी.

इस घटना का असर अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा़ गझंडी-कोडरमा रेलखंड पर चलने वाली 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब 20 मिनट विलंब से चली, जबकि इस दौरान कई मालगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ़ घटना के बाद रेलवे के तकनीकी दल ने क्षतिग्रस्त इंजन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की़


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola