अभियान निदेशक स्वच्छ भारत मिशन पहुंचे कोडरमा, योजनाओं का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
अभियान निदेशक रंजीता हेम्ब्रम व अन्य. | Prabhat Khabar Network

अभियान निदेशक रंजीता हेम्ब्रम व अन्य. | Prabhat Khabar Network

स्वच्छ भारत मिशन की निदेशक रंजीता हेम्ब्रम ने कोडरमा में ओडीएफ प्लस योजनाओं का निरीक्षण किया और कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) झारखंड के अभियान निदेशक एवं संयुक्त सचिव सह संयुक्त निदेशक रंजीता हेम्ब्रम शुक्रवार को कोडरमा पहुंची. उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कोडरमा टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के तहत संचालित योजनाओं/कार्यों का औचक निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

वहीं विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर कई निर्देश दिए. बैठक के दौरान अभियान निदेशक ने पाया कि ओडीएफ प्लस 5 स्टार घोषित गांवों की प्रगति लगभग 33 प्रतिशत है जबकि कोडरमा जिला की प्रगति सर्वाधिक 71 प्रतिशत है. इस उपलब्धि के साथ कोडरमा जिला राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल है.

अभियान निदेशक ने शेष ग्रामों को भी अगस्त माह तक ओडीएफ प्लस 5 स्टार घोषित करने का निर्देश दिया. स्वच्छता एवं एसएलडब्ल्यूएम की समीक्षा के क्रम में उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया.

शौचालय उपयोग एवं जन जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अभियान निदेशक ने कहा कि ग्रामीणों को व्यक्तिगत शौचालयों के नियमित उपयोग व रख रखाव के प्रति जागरूक करें तथा छूटे हुए लाभुकों को स्वयं शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करें.

इसके अलावे उन्होंने ओडीएफ प्लस 5 स्टार घोषित गांवों के प्रथम व द्वितीय स्तर के सत्यापन में तेजी लाने, आगामी ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर होने वाले ग्राम सभाओं में एसएलडब्ल्यूएम से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के साथ शामिल करने आदि का निर्देश दिया. मौके पर कार्यपालक अभियंता अनुज कु सिन्हा के अलावे सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola