ePaper

शराब लदा पिकअप वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated at : 15 Feb 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
शराब लदा पिकअप वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह ढाब के समीप से अंग्रेजी शराब लदे पिकअप वाहन (बीआर-10जीबी-6732) को जब्त किया़ थाना प्रभारी रोशन कुमार पासवान ने बताया कि पिकअप वाहन से 1200 बोतल शराब बरामद हुई है़

विज्ञापन

सतगावां. थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह ढाब के समीप से अंग्रेजी शराब लदे पिकअप वाहन (बीआर-10जीबी-6732) को जब्त किया़ थाना प्रभारी रोशन कुमार पासवान ने बताया कि पिकअप वाहन से 1200 बोतल शराब बरामद हुई है़ वॉल पुट्टी से ढक कर लगभग सौ पेटी अंग्रेजी शराब को बिहार ले जाया जा रहा था़ पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक थाना महूस जिला शेखपुरा बिहार निवासी चुनचुन कुमार (पिता कुमुद राम) को गिरफ्तार किया है़ इस संबंध में थाना कांड संख्या 17/25 दर्ज किया गया है़

अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

जयनगर. थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध बालू का खनन और परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार की रात थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह को मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जयनगर कब्रिस्तान के समीप से दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया. वहीं ट्रैक्टर चालक फरार होने में सफल रहे.

हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी लापता

डोमचांच़ कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर स्थित पुरनाडीह नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक हाइवा नीचे जा गिरा. हादसे के बाद चालक व खलासी का पता नहीं चला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस लापता चालक व खलासी की तलाश में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola