भाकपा की बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध
Published by : PRAVEEN Updated At : 05 Apr 2025 8:41 PM
भाकपा जिला परिषद की बैठक पिपराडीह पंसस रमेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सदस्यता अभियान व नवीनीकरण पर विचार-विमर्श किया गया.
कोडरमा. भाकपा जिला परिषद की बैठक पिपराडीह पंसस रमेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सदस्यता अभियान व नवीनीकरण पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर जिले के सभी साथियों से अपने-अपने ब्रांच का नवीकरण करने तथा नये सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया. इस साल भी 800 लोगों का नवीकरण होगा. बैठक कहा गया कि कोडरमा में हो रहे अवैध खनन पर रोक नहीं लगाने पर पार्टी द्वारा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. वहीं लोकसभा में पारित किये गये वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया गया़ बैठक में उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, जिला मंत्री अर्जुन यादव, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडेय, अंचल मंत्री सुखदेव पांडेय, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार रजक, सिकंदर रजक, उमा देवी, रंजीत भारती, गोविंदा रजवार, त्रिवेणी दास, गंगो नायक, नागेश्वर दास, योगेश प्रसाद, विश्वनाथ यादव, वासुदेव दास, गंदौरी सिंह, कुलेश्वर पंडित, ज्ञानी यादव, रामनाथ प्रसाद आदि मौजूद थे.
झारखंड आंदोलनकारी को एक वर्ष से नहीं मिली पेंशन
जयनगर. प्रखंड के ग्राम तिलोकरी निवासी व झारखंड आंदोलनकारी जनार्दन पांडेय (पिता रामेश्वर पांडेय) को पिछले एक वर्ष से पेंशन नहीं मिल रही है़ जनार्दन को सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारी पेंशन योजना के तहत सहायता मिलती थी़ परंतु यह राशि 30 मार्च 2024 से उनके खाते में नहीं पहुंच रही है, इसके कारण उनके परिवार वालों की स्थिति दयनीय हो गयी है. उन्होंने बताया कि उनका पेंशन बैंक में आता था, परंतु एक वर्ष से अकाउंट में राशि नहीं आ रही है. उन्होंने सीओ को आवेदन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










