नव चयनित पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र और पहचान पत्र

मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक हुई. संगठन ने गरीब और पीड़ितों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है. पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए.
झुमरीतिलैया (कोडरमा): राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की कोडरमा जिला इकाई की बैठक रविवार को साहू धर्मशाला में आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, प्रदेश संयोजक भरत यादव और प्रदेश कल्याण सचिव दिलीप गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
इस दौरान नव चयनित सदस्यों को मनोनयन पत्र और पहचान पत्र प्रदान किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मानवाधिकार हनन की घटनाएं बढ़ रही हैं और पीड़ितों को न्याय मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगा.
उन्होंने कहा कि संगठन पूरे देश में सक्रिय है और झारखंड में भी इसका मजबूत आधार तैयार हो चुका है. प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि संगठन मानवाधिकार संरक्षण के लिए राज्यभर में तेजी से विस्तार कर रहा है और कोडरमा में भी इसे मजबूत बनाया जाएगा.
प्रदेश संयोजक भरत यादव ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है. जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि जल्द ही जिले के सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार किया जाएगा. साथ ही गरीब, वंचित और पीड़ित लोगों के मानवाधिकार से जुड़े मामलों को उचित मंच पर उठाकर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा.
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने की, जबकि संचालन महासचिव उदय चंद्र किशोर ने किया. बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, बीरेंद्र पासवान, सुजीत नायक, बीना उरांव, दीपेश अग्रवाल, आनंद कुमार, राजेंद्र ठाकुर, दशरथ पासवान, ओम शरण, कुंदन प्रसाद यादव, मोहम्मद क्यूमउद्दीन, मो. सद्दाम अंसारी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










