निजी क्लिनिक में युवक की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
विलाप करते परिजन. | Prabhat Khabar Network

विलाप करते परिजन| Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया (कोडरमा): शहर के रांची-पटना रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में रविवार को इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया. सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.

मृतक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के रायडीह निवासी 28 वर्षीय आकाश पासवान (पिता प्रेम पासवान) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, बुखार होने पर शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे आकाश को क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. रविवार को अस्पताल प्रबंधन ने अचानक उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी दी. परिजनों का आरोप है कि आकाश की मौत अस्पताल में ही हो चुकी थी, लेकिन इसे छिपाने के लिए उसे रेफर बताकर एंबुलेंस से बाहर ले जाया गया. बाद में उन्हें उसकी मौत की सूचना दी गई.

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बताया गया कि आकाश गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. परिवार में पत्नी, चार वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीया पुत्री हैं. उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच जारी थी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola