जंगली हाथियों की आहट से ग्रामीणों में दहशत, रातभर पहरा देने को मजबूर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर के सतगरवा इलाके में जंगली हाथियों के आने से लोग डरे हुए हैं. ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

जयनगर (कोडरमा): थाना क्षेत्र के रूपायडीह के आसपास सतगरवा की ओर जंगली हाथियों के आने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों की मौजूदगी की आशंका के कारण लोग रातभर जागकर पहरा देने को विवश हैं.

विज्ञापन

इस संबंध में जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें और किसी भी स्थिति में हाथियों के पास जाने या उन्हें छेड़ने का प्रयास न करें.

उन्होंने कहा कि यदि हाथियों की गतिविधि से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तत्काल आसपास के लोगों और संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाया जा सके. हाथियों की धमक को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola