एक माह में उखड़ गयी सतगावां की नवनिर्मित सड़क, अन्नपूर्णा देवी ने सीएम से मांगी जांच

Updated:
विज्ञापन

एक महीने पहले बनी सड़क धंसी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जांच की मांग की | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतगावां में नवनिर्मित सड़क के धंसने पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

सतगावां, कोडरमा : प्रखंड में दर्शनपुल से बासोडीह होते हुए गावां को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क के निर्माण में धांधली का मामला सामने आया है. करीब एक माह पहले बनी सड़क पहली बारिश और सामान्य आवागमन में ही बदहाल हो गयी. मामले को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

कई जगह सड़क धंसी, उखड़ी अलकतरा-गिट्टी

खुट्टा के पास सड़क का बीचोबीच हिस्सा धंस गया है. वहीं कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं और अलकतरा व गिट्टी उखड़ गयी है. निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की ऐसी स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष है.

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और विभागीय मानकों की अनदेखी की गयी. सांसद की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में सड़क निर्माण में हुई कथित वित्तीय और तकनीकी गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गयी है.

पत्र में मानक के अनुरूप काम नहीं करने वाले ठेकेदार और संबंधित लापरवाह अधिकारियों को चिह्नित कर दंडात्मक कार्रवाई करने तथा प्रभावित सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की गयी है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मामले का संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश देंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola