भादी अमावस्या महोत्सव में अखंड ज्योत और छप्पन भोग, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

सजा दरबार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में श्री राणी सती महोत्सव के दौरान दादी के भजनों और अखंड ज्योत से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया, कोडरमा : श्री राणी सती महोत्सव समिति तिलैया के तत्वावधान में आयोजित श्री भादी अमावस्या महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को संकट मोचन ट्रस्ट मंदिर स्थित श्री दादी मंदिर में श्री दादी नाम संकीर्तन और अखंड ज्योत का आयोजन हुआ. अखंड ज्योत की पूजा यजमान अलका अनिल खाटूवाला ने सपरिवार की. पूजा आचार्य अनिल मिश्रा और प्रकाश मिश्रा ने करायी.

विज्ञापन

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसे हार्दिक लढ्ढा ने प्रस्तुत किया. इसके बाद कोलकाता से आये निशान-राहुल ब्रदर्स ने दादी जी के भजनों की प्रस्तुति दी. उनके लोकप्रिय भजन ‘लाया थारी चुनरी’ पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे. कोलकाता से आयीं भजन गायिका ईशा अग्रवाल ने भी ‘हम दादी वाले हैं’ समेत कई भजन प्रस्तुत किये. भजनों के दौरान लगे जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा.

महोत्सव में दादी जी का भव्य दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. दरबार में छप्पन भोग और सवामणी अर्पित की गयी, जिसे बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया. दादी जी का श्रृंगार कोलकाता से आये सोमर दा ने किया. फूलों और आकर्षक सजावट से सजे दरबार के साथ पूरे मंदिर परिसर को मामा लाइट द्वारा रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था.

अखंड ज्योत, भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग, सवामणी और भजनों के बीच पूरा मंदिर परिसर ‘जय दादी की’ के जयकारों से गूंजता रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक भजन संध्या में शामिल हुए और दादी जी का आशीर्वाद लिया.

चार दिवसीय श्री भादी अमावस्या महोत्सव का आयोजन श्री राणी सती महोत्सव समिति तिलैया द्वारा किया जा रहा है. महोत्सव के अंतिम दिन 11 सितंबर को सुबह से शाम तक विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola