चाट दुकान से दो एलपीजी सिलेंडर चोरी, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर के लोहारडंडा में चाट दुकान से चोरी हुए दो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जयनगर, कोडरमा : थाना क्षेत्र के लोहारडंडा में चाट दुकान से दो बड़े कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने चोरी के दोनों सिलेंडर भी बरामद कर लिये हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयनगर निवासी मिनाज अहमद उर्फ मुन्ना खान, पिता सरफराज अहमद के रूप में हुई है.

विज्ञापन

चाट दुकानदार शंभु पासवान ने इस संबंध में जयनगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने पुलिस को बताया था कि आठ सितंबर को उनकी चाट दुकान से अज्ञात चोरों ने दो बड़े कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर चोरी कर लिये थे.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर दोनों चोरी गये सिलेंडर बरामद कर लिये. इसके साथ ही पुलिस ने चोरी के आरोपी मिनाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola