वीर अब्दुल हमीद की शहादत को नमन, झुमरीतिलैया में निकला सम्मान मार्च

Updated:
विज्ञापन

जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर सम्मान मार्च निकाला गया। श्रद्धांजलि सभा में देशभक्ति गीतों के साथ उन्हें याद किया गया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया, कोडरमा : सद्भावना मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में गुरुवार को वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर भादोडीह से झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक होते हुए शिव वाटिका तक सम्मान मार्च निकाला गया. मार्च में वीर अब्दुल हमीद की बंदूक की आकर्षक प्रतिकृति और सजी हुई तस्वीर लोगों के आकर्षण का केंद्र रही.

विज्ञापन

देशभक्ति गीतों से गूंजा शिव वाटिका

शिव वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद वीर अब्दुल हमीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. रांची से आये कलाकार सोनू खान, संगीता कुमारी, रूबी सिंह और मो मकबूल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये.

कार्यक्रम में नगर परिषद झुमरीतिलैया के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम, डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश वर्मा और उपाध्यक्ष अजय साव समेत नगर परिषद के पार्षद मौजूद थे. राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, मुखिया शकील अहमद, मो असलम, मो अरमान, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष मो मुबारक समेत कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.

सद्भावना मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू मंसूरी, प्रदेश आपदा प्रभारी रफीउल्लाह अंसारी, प्रदेश सचिव शमीम आलम उर्फ लड्डू, प्रदेश उपसचिव अफताब अंसारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो इमरान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परवेज खान, निसार रहाब और मो जहांगीर समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola