आठ माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया, NH पर बाइक की टक्कर से मौत

Updated:
विज्ञापन
कोड ओके: एनएच पर बाइक की टक्कर से गैरेज कर्मी की मौत

कोडरमा में एनएच पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गैरेज कर्मी रंजीत यादव की मौत हो गई. परिवार में पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

कोडरमा: झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 36 वर्षीय गैरेज कर्मी रंजीत यादव की मौत हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल रंजीत यादव को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रंजीत यादव सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर झुमरी तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि रंजीत यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पीछे पत्नी और आठ माह की मासूम बेटी रह गई है. सदर अस्पताल में पति का शव देखते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola