णमोकार महामंत्र दिवस नौ अप्रैल को मनेगा

Published by : PRAVEEN Updated At : 06 Apr 2025 8:46 PM

विज्ञापन

नौ अप्रैल को णमोंकार महामंत्र दिवस का आयोजन विश्व भर में एक साथ एक समय पर किया जा रहा है़

विज्ञापन

कोडरमा. नौ अप्रैल को णमोंकार महामंत्र दिवस का आयोजन विश्व भर में एक साथ एक समय पर किया जा रहा है़ जैन धर्म का विश्व शांति महामंत्र का यह आयोजन झुमरीतिलैया के श्री दिगंबर जैन मंदिर के सरस्वती भवन में सराक केशरी जैन संत मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी मुनिराज के सानिध्य में होगा. इस दिन प्रातः 8:01 से 9:36 बजे तक अखंड मंत्र जाम होगा़ यह आयोजन सार्वजनिक शांति, सद्भावना और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जीतो संस्था के द्वारा कराया जा रहा है़ दिल्ली में नौ अप्रैल को इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे़ यह आयोजन 180 देश के लाखों भक्तों की भागीदारी, विश्व भर में 100 मेगा इवेंट्स, 6000 से अधिक मंदिरों एवं अन्य स्थलों में एकजातीय बंधनों को तोड़कर सभी समुदाय के लोगों को सम्मिलित होने का अवसर देगा़ जैन संत मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी ने कहा कि णमोकार महामंत्र किसी धर्म विशेष का नहीं है़ सभी लोग इसका उच्चारण कर अपना आत्म कल्याण कर सकते हैं. णमोकार मंत्र शांति एवं आध्यात्मिक शुद्धता को प्रोत्साहित करता है़ णमोकार महामंत्र का उच्चारण बहुत सरल है़ इसे किसी भी समय और किसी भी स्थान पर पढ़ा जा सकता है़ यह मंत्र सभी के लिए समान रूप से लाभदायक है़ णमोकार महामंत्र का जाप करने से हमें आध्यात्मिक शांति, मोक्ष की प्राप्ति होती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, इसलिए हमें प्रतिदिन नवकार महामंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए़ इस आयोजन को सफल बनाते के लिए जैन मंदिर में रविवार को पोस्टर का विमोचन दिगंबर जैन समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, जय कुमार जैन, ललित जैन सेठी, सुरेश जैन, महिला समाज की त्रिशला जैन गंगवाल, शशि जैन छाबड़ा व मीरा राज जैन छाबड़ा ने किया़ पश्चिम बंगाल जीतो के चेयरमैन धर्मेंद्र जैन चोरड़िया, रांची विंग की वाइस प्रेसीडेंट विनिता जैन सेठी, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, झुमरीतिलैया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनीष जैन सेठी, राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन, अभिषेक जैन, अमित जैन सेठी, मोहित जैन सोगानी ने सभी से इस जाप में शामिल होने का आह्वान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola