बाइक से गिरकर मां व बेटा गंभीर रूप से घायल

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 8:55 PM

विज्ञापन

मां-बेटा बाइक से कोडरमा किसी चिकित्सक से इलाज कराने आ रहे थे

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. पथलडीहा के समीप सोमवार को बाइक दुर्घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र स्थित कर्माटांड़ निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार यादव और उनकी मां सुनीता देवी (पति भीमदेव यादव) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मां-बेटा बाइक से कोडरमा किसी चिकित्सक से इलाज कराने आ रहे थे. इसी दौरान पथलडीहा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया. पवन कुमार यादव को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. वहीं सुनीता देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola