ePaper

अवैध शराब के साथ मसौढ़ी का युवक गिरफ्तार

Updated at : 22 Nov 2024 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ मसौढ़ी का युवक गिरफ्तार

आरपीएफ कोडरमा ने एक बार फिर अवैध शराब की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है़ आरोपी की पहचान 19 वर्षीय विष्णु कुमार (पुरानी बाजार मसौढ़ी पटना, बिहार) के रूप में हुई है़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. आरपीएफ कोडरमा ने एक बार फिर अवैध शराब की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है़ आरोपी की पहचान 19 वर्षीय विष्णु कुमार (पुरानी बाजार मसौढ़ी पटना, बिहार) के रूप में हुई है़ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव, प्रधान आरक्षी नवीन कुमार व आरक्षी नरसी लाल मीना कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4-5 पर गश्त कर रहे थे़ इस दौरान शौचालय के पास एक युवक को पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया़ युवक के बैग की जांच करने पर उसमें 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कीमत 8880 रुपये है़ बरामद शराब व गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola