मंडल भाजपा की बैठक, तिरंगा यात्रा पर चर्चा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मंडल भाजपा की बैठक, तिरंगा यात्रा पर चर्चा

मंडल भाजपा की बैठक देवी मंडप प्रांगण में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन महामंत्री यमुना यादव ने किया.

विज्ञापन

जयनगर. मंडल भाजपा की बैठक देवी मंडप प्रांगण में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन महामंत्री यमुना यादव ने किया. बैठक में 14 अगस्त को भाजपा द्वारा निकाली जानेवाली तिरंगा यात्रा पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि इस दिन सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगायेंगे. उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त को जयनगर थाना मोड़ से तिरंगायात्रा को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रवाना करेंगी. तिरंगायात्रा पिपचो परसाबाद होते हुए बरकट्ठा तक जायेगी. इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव भाग लेंगे. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी जयप्रकाश राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, राजू साव, दिनेश सिंह, राजकुमार दास, अनिल कुमार, सुधीर साव, रामचंद्र पंडित, अनूप सिंह, मुरली सिंह, दिनेश यादव, केदार मोदी, सरजू शर्मा, सकलदेव सिंह, मनोज राणा, अभय सिंह, सुरेंद्र यादव, केदार सिंह, सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र मोदी, सतीश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola