ePaper

सत्य व न्याय के प्रतीक थे महाराणा प्रताप

Updated at : 09 May 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
सत्य व न्याय के प्रतीक थे महाराणा प्रताप

महाराणा प्रताप चौक व कोडरमा के क्षत्रिय धर्मशाला परिसर में समारोह आयोजित कर महाराणा प्रताप की जयंती मनायी गयी़

विज्ञापन

कोडरमा़ महाराणा प्रताप चौक व कोडरमा के क्षत्रिय धर्मशाला परिसर में समारोह आयोजित कर महाराणा प्रताप की जयंती मनायी गयी़ समारोह में क्षत्रिय समाज के कई लोगों ने माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप को नमन किया और उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष राम लखन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक वर्ग के नहीं, संपूर्ण भारत के प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने जीवनभर सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चल कर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की. समारोह को महासचिव शिवलाल सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, नारायण सिंह और राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह और प्रो राजेश सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर कामाख्या नारायण सिंह, राम लखन सिंह, शिवलाल सिंह, रामचंद्र सिंह, विजय सिंह, दिनेश सिंह, नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रो राजेश सिंह, रणजीत सिंह, रवींद्र सिंह, रामदेव सिंह, सम्राट सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, दामोदर सिंह, गणेश सिंह, संतोष सिंह, शत्रुघ्न सिंह, विक्की सिंह, सत्यनारायण सिंह, सुरेश सिंह, दीप नारायण सिंह, परमानंद सिंह, कौशल सिंह, राजू सिंह, गुड्डू सिंह, विनय सिंह, पंकज सिंह, कामदेव सिंह, रामविलास सिंह, जगदीश सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे.

महाराणा प्रताप एक वीर पुरुष थे : भाजपा

कोडरमा. महाराणा प्रताप की जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. उन्हाेंने महाराणा प्रताप को एक वीर पुरुष बताया. कहा कि महाराणा प्रताप घास की रोटी खाकर भी मुगलों के खिलाफ लड़ते रहे और उन्हें परास्त किया. उनके आदर्शों को लेकर भारत को मजबूत बनाना है, जब तक यह देश रहेगा, महाराणा प्रताप का नाम रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola