झारखंड विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :18 Apr 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर

विद्यार्थियों को दी गयी कानून की जानकारी

विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी गयी कानून की जानकारी कोडरमा. झारखंड विधि महाविद्यालय झुमरी तिलैया में शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार थे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके. वहीं डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नवल किशोर ने आइटी एक्ट एवं पोक्सो एक्ट पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. राजेंद्र मंडल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी. कॉलेज के प्रिंसिपल विकास राय ने भी बच्चों को कई कानूनी पहलुओं के बारे में बताते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह बाल मजदूरी, शिक्षा का अधिकार, महिला प्रताड़ना, अधिकार और कर्तव्य पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्रिंसिपल ने किया. मौके डॉ. कौशल कुमार, डॉ एसके पांडेय, प्रो अजय भट्टाचार्य, प्रो महजली परवीन, प्रो कविता कुमारी, अरुण कुमार सिंह, प्रो आत्मानंद , माला सिन्हा के अलावा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola