अवैध रूप से ढिबरा उत्खनन करते कंप्रेशर युक्त ट्रैक्टर जब्त

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :18 Apr 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से ढिबरा उत्खनन करते कंप्रेशर युक्त ट्रैक्टर जब्त

आरोपी फरार होने में सफल रहा.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. वन्य प्राणी प्रक्षेत्र कोडरमा अंतर्गत छतरबर स्थित लकड़मंधवा जंगल में बंद पड़ी खदान से अवैध रूप से ढिबरा उत्खनन करते कंप्रेशरयुक्त ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने जब्त किया है. हालांकि आरोपी फरार होने में सफल रहा. बताया गया कि वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार को सूचना मिली कि लकड़मंधवा माइंस में अवैध रूप से ढिबरा का उत्खनन किया जा रहा है. सूचना के आलोक में रेंजर श्री कुमार ने वनरक्षियों की टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया. टीम ने जंगल स्थित बंद पड़ी खदानों में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान लकड़मंधवा खदान में ड्रिल करते कंप्रेशर युक्त ट्रैक्टर को जब्त किया. छापामारी अभियान में वनरक्षी छत्रपति शिवाजी, किशोर कुमार, दुर्गा महतो, पवन कश्यप, गोपाल यादव आदि शामिल थे.

शादी का कार्ड बांटने जा रही महिला हादसे में घायल

कोडरमा बाजार. मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारडीह के समीप शनिवार की सुबह बाइक से गिर कर एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान 40 वर्षीया नावाडीह निवासी सोनिया देवी के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला बाइक से शादी का कार्ड बांटने डोरंडा जा रही थी. बरियाडीह के समीप महिला को चक्कर आ गया और वह बाइक से गिर कर घायल हो गयी. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola