अधिवक्ताओं को मिला ई-कोर्ट सर्विस का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
अधिवक्ताओं को मिला ई-कोर्ट सर्विस का प्रशिक्षण

प्रशिक्षण का उदघाटन कोडरमा न्याय मंडल के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा ने किया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. व्यवहार न्यायालय कोडरमा में अधिवक्ताओं व अधिवक्ता क्लर्क को ई-कोर्ट सर्विस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें विशेष तौर पर अधिवक्ता और अधिवक्ता क्लर्क को ई-कोर्ट फाइलिंग और उससे जुड़े संबंधित विषयों कई जानकारियां दी गयी. जिससे आने वाले समय में कैसे अधिवक्ता और अधिवक्ता क्लर्क ई-कोर्ट सर्विस का लाभ लेकर फाइलिंग और कानूनी प्रक्रिया को आसानी से हल कर सकते हैं. प्रशिक्षण का उदघाटन कोडरमा न्याय मंडल के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश्य, न्यायाधीश प्रभारी ज्योत्सना पांडेय व जगदीश लाल सलूजा मौजूद थे. प्रशिक्षण प्राप्त करने आये अधिवक्ता व अधिवक्ता क्लर्क को स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया. प्रधान जिला जज ने कहा कि ई-कोर्ट सर्विस से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं को आधुनिक उपकरणों के साथ जोड़कर न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ बनाना है. ई-कोर्ट सर्विस प्रशिक्षण प्रशिक्षक अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा, रविशंकर बनर्जी व कार्यालय अधीक्षक अजय प्रकाश द्वारा दिया गया. मौके पर अधिवक्ता शिशिर सिंह, संगीता रानी, चंद्रशेखर, ज्ञान रंजन, स्वेता सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, गोरखनाथ सिंह, रोहित पांडेय, विकाश जैन, विवेकानंद पांडेय, अशोक पांडेय, राज कुमार लाल, दीप्ति कुमारी, नीरज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola