महात्मा हंसराज के आदर्शों का अपनायें छात्र

Updated:
विज्ञापन
महात्मा हंसराज के आदर्शों का अपनायें छात्र

इस दौरान कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो सतपुलिया में महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा हंसराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शानवी गुप्ता, आयत श्री, आद्या सिंह, प्रियल भारती, नैतिक कुमार, अरशद खान, मुकित अली हक एवं अन्य बच्चों ने महात्मा हंसराज के जीवन एवं विचारों को सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया. इसके अतिरिक्त क्विज का आयोजन किया गया. विद्यालय की इंचार्ज श्वेता सिंह ने कहा कि महात्मा हंसराज के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना प्रत्येक छात्र के लिए आवश्यक है. विद्यालय के मैनेजर कृष्ण कुमार सिंह ने महात्मा हंसराज की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक पवन कुमार, कुमार आदित्य आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola