साइबर सुरक्षा से लेकर फील्ड क्राफ्ट तक का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा से लेकर फील्ड क्राफ्ट तक का प्रशिक्षण

शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व में किया जा रहा है.

विज्ञापन

कोडरमा. बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग एनसीसी के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चौथे दिन भी जारी रहा. शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व में किया जा रहा है. उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आये करीब 600 एनसीसी कैडेट्स सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण सत्र के दौरान भारतीय स्टेट बैंक, कोडरमा के शाखा प्रबंधक सतीश कुमार व अधिकारी महेंद्र कुमार ने कैडेट्स को साइबर सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola