ePaper

राज्यस्तरीय महिला कबड्डी में कोडरमा की टीम बनी उपविजेता

Updated at : 31 Jan 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय महिला कबड्डी में कोडरमा की टीम बनी उपविजेता

कोडरमा की महिला कबड्डी टीम ने झारखंड राज्यस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कोडरमा की महिला कबड्डी टीम ने झारखंड राज्यस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया. 28 से 30 जनवरी तक पलामू के डाल्टेनगंज में हुई उक्त प्रतियोगिता में राज्यभर की टीमों ने भाग लिया था. कोडरमा महिला टीम की कप्तान डॉली कुमारी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने एक के बाद एक चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनायी. सेमीफाइनल मुकाबले में बोकारो की मजबूत टीम से टक्कर हुई, लेकिन कोडरमा की टीम ने 31-26 के स्कोर से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबले में कोडरमा का सामना गढ़वा महिला टीम से हुआ. पूरे खेल के दौरान कोडरमा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गढ़वा की टीम अधिक अंक हासिल करने में सफल रही और कोडरमा को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा. कोडरमा की मनीषा कुमारी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ रेडर (बेस्ट रेडर) का खिताब मिला. डरमा जिला कबड्डी संघ के संरक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन, विकास कुमार, सह सचिव विजय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, टेक्निकल सदस्य कुंदन कुमार राणा, सुनील कुमार साव, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, सुमन कुमार व ओपी कुमार ने कोडरमा की महिला टीम को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola