खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ JMM का हल्लाबोल, झुमरीतिलैया में PM मोदी का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

पुतला दहन में पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया में झामुमो ने खान और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में पीएम मोदी का पुतला फूंका। नेताओं ने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: झामुमो जिला समिति ने केंद्र सरकार द्वारा खान और खनिज संशोधित विधेयक लाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर महाराणा प्रताप चौक से झंडा चौक तक प्रदर्शन किया. झंडा चौक पर सभा के बाद पुतला दहन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने की. संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया.

जिला प्रवक्ता बीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि संशोधन विधेयक से झारखंड की अस्मिता पर खतरा है, जिसे झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कानून लागू होने पर राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने इसे काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की.

केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय ने कहा कि इससे मंईयां सम्मान, पेंशन समेत जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी. मौके पर संजय पांडेय, इस्लाम अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola