सैनिक स्कूल तिलैया में स्वतंत्रता दिवस की धूम, उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 शिक्षक-कर्मी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

अमर तिलैयन पर श्रद्धासुमन अर्पित करते सैनिक स्कूल के प्राचार्य व अन्य़ | Prabhat Khabar Network

सैनिक स्कूल तिलैया में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

कोडरमा: सैनिक स्कूल तिलैया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अमर तिलैयन पर पुष्प चक्र अर्पित कर किया गया. ले कर्नल गेडियाक स्टेडियम में प्राचार्य कर्नल एस मोहन राव आर ने राष्ट्रध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया.

बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. उत्कृष्ट कार्य के लिए शैक्षिक वर्ग से राजेश कुमार, कमला कुमारी, संदीपन सांत्रा, प्रणव कुमार झा, विकास सिंह, किरण द्विवेदी व अनुसूया पालित तथा प्रशासनिक वर्ग से अशोक कुमार राणा, कुमार सौरव, शिशिर लाल और प्रकाश विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया.

प्राचार्य ने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाना अभी शेष है. इसके लिये शिक्षा, अनुशासन और देशसेवा के प्रति सदैव तत्पर रहना होगा. संचालन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक ने किया.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola