ग्रामीणों का इंतजार खत्म, मरकच्चो में 5 करोड़ से बनेंगे दो पुल; नीरा यादव ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

मरकच्चो में पांच करोड़ की लागत से दो पुलों का शिलान्यास हुआ। विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा और विकास को गति मिलेगी।

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के डगरनवां पंचायत के फुटलहिया व झावातरी में रविवार को विधायक डॉ नीरा यादव ने करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो पुलों का शिलान्यास किया. फुटलहिया में करीब तीन करोड़ और झावातरी में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जायेगा. दोनों पुलों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी.

ग्रामीण लंबे समय से दोनों स्थानों पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे. शिलान्यास के मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया समेत बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं. विकास योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता है. उन्होंने संवेदक को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

साथ ही ग्रामीणों से भी कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की. मौके पर राजकुमार यादव, सुनील यादव, गोविंद यादव, पवन सिंह, बहादुर यादव, रामेश्वर मुर्मू, नूनमन सिंह, नंदकिशोर भारती, सकलदेव यादव, श्रीकांत यादव, विकास यादव आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola