कोडरमा में आजादी के जश्न की पूर्व संध्या पर सजा शिव वाटिका, देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रस्तुत करते प्रतिभागी़ | Prabhat Khabar Network

कोडरमा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन

कोडरमा: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिव वाटिका में जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ डीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार शिवाशीष व डीएफओ सौमित्र शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया. विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, लोक संस्कृति व सामाजिक संदेशों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों व प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, एसडीओ निर्मल सोरेन, एसडीपीओ प्रमोद केसरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी व जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola