यादों में जिंदा हैं रमेश प्रसाद यादव, 28वीं पुण्यतिथि पर अन्नपूर्णा देवी ने दी श्रद्धांजलि
स्व़ रमेश प्र. यादव को श्रद्धांजलि देती केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व अन्य़ | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में पूर्व मंत्री स्व. रमेश प्रसाद यादव की 28वीं पुण्यतिथि मनाई गई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कोडरमा: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कोडरमा के धरतीपुत्र के रूप में पहचान बनाने वाले स्व रमेश प्रसाद यादव की 28वीं पुण्यतिथि 15 अगस्त को मनायी गयी. चाराडीह स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा की गयी. इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. अन्नपूर्णा देवी ने स्व रमेश प्रसाद यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी रहा. उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना लोगों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी.
कार्यक्रम में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, किशुन दास, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, नगर पंचायत डोमचांच के अध्यक्ष उमेश वर्मा, नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू, रामनाथ सिंह, लक्ष्मण सिंह, महादेव दुबे, दिनेश यादव, अशोक यादव, नरेंद्र पाल, विजय यादव, राजकुमार यादव, चंद्रशेखर जोशी, बेदु साव, समाजसेवी सुरेश झांझरी, रामरतन महर्षि, रतन शर्मा, विजय साव, अरशद खान, इंद्रदेव वर्णवाल, नवीन चौधरी, सुजीत मेहता, सुनील यादव, संजय पासवान, मनोज साव, विशाल भदानी, अरुण ओझा, संतोष सिन्हा, सुरेश जैन, मधुसूदन दारुका, बैजनाथ यादव, कृष्णा ब्रहपुरिया, देवनारायण मोदी व अन्य मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










