ग्रिजली के संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस की धूम, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए दिखाया जलवा
ग्रिजली पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे | Prabhat Khabar
कोडरमा के ग्रिजली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शहीदों को याद किया गया.
कोडरमा : स्वतंत्रता दिवस पर ग्रिजली ग्रुप के संस्थानों में तिरंगा फहराया गया. साथ ही कई कार्यक्रम हुए़ ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया. मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, सहायक प्राध्यापक सीताराम यादव, डॉ इंद्र कुमार जायसवाल, डॉ रामकृष्ण प्रसाद, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार आदि मौजूद थे़ वहीं तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में प्राचार्या अंजना कुमारी ने तिरंगा फहराया.
बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी
इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. मंच संचालन सुहानी, अरहम एवं लक्ष्य ने शिक्षिका मनीषा चंद्रा के निर्देशन में किया. संपूर्ण आयोजन में सीसीए समन्वयक कुमारी एकता, प्रीति जगणाणी एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इधर, ग्रिजली पब्लिक स्कूल गुमो में प्रधानाचार्या नीरजा ने राष्ट्र ध्वज फहराकर देश को आजाद करने वाले अमर सपूतों को याद किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. मंच संचालन कक्षा 7 की छात्रा महिमा महतो और नित्या अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया और धन्यवाद ज्ञापन उपप्रधानाचार्या वंदना नारायण ने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










