जिले भर में शान से फहराया गया तिरंगा, लोगों में दिखा उत्साह व जुनुन

Updated:
विज्ञापन

मुख्य समारोह स्थल बागीटांड स्टेडियम में तिरंगा को सलामी देते डीसी उत्कर्ष गुप्त व अन्य | Prabhat Khabar

कोडरमा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह बागीटांड़ स्टेडियम में आयोजित हुआ. डीसी ने झंडोतोलन किया और जिले की विकास योजनाओं की जानकारी दी.

विज्ञापन

कोडरमा : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर में पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में आजादी का जश्न मनाया गया़ इस दौरान विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शेक्षणिक-गैर शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों, संस्थाओं में पूरे आन, बान और शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया. जिले का मुख्य समारोह बागीटांड स्टेडियम में आयोजित हुआ. यहां बतौर मुख्य अतिथि डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने पहले परेड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण किया. डीसी के साथ मौजूद एसपी कुमार शिवाशिष, डीएफओ सौमित्र शुक्ला, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, डीडीसी रवि जैन और अन्य ने तिरंगे को सलामी दी.

डीसी : केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास

मौके पर जिला प्रशासन की उपलब्धियां गिनाते हुए डीसी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता एवं प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि विकास के कई क्षेत्रों में कोडरमा ने राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. डीसी ने मरकच्चो प्रखंड में 100 बेड वाले प्रीफैब्रिकेटेड अस्पताल का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र विहीन पंचायतों में 20 नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक तक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे.


डीसी ने आगे कहा कि 150 आंगनबाड़ी केंद्रों को नंदघर के रूप में उन्नयन की पहल की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले के आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से तिलैया डैम, उरवां और पंचखेरो डैम सहित अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है़ मौके पर एसी संजय पीएम कुजूर, डीटीओ विजय कुमार सोनी, डीएसओ रामरतन वर्णवाल, डीपीओ अनूप कुजूर व अन्य मौजूद थे.

स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया

स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजन ौर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मानमुख्य समारोह के दौरान जिले के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया. साथ ही पुलिस सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया़ इससे पहले पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया़ मार्चपास्ट में जिला पुलिस बल डीएपी की प्रथम एवं द्वितीय टुकड़ी, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी कोडरमा, चौकीदार जवान (ग्रामीण पुलिस), वन विभाग कोडरमा, सैनिक स्कूल तिलैया डैम (एनसीसी ग्रुप), ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, सेक्रेट हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया, आरके प्लस टू उच्च विद्यालय कोडरमा तथा मोडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया की टुकड़ियां शामिल हुईं. मार्चपास्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को सम्मानित किया गया़

बैंड ग्रुप में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जयनगर को प्रथम स्थान

समारोह के दौरान आयोजित बैंड ग्रुप में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोडरमा, सेक्रेट हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जयनगर ने भाग लिया़ ग्रुप में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जयनगर ने प्रथम, सेक्रेट हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया ने द्वितीय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोडरमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया़

कहां किसने फहराया तिरंगा

गोपनीय कार्यालय एवं समाहरणालय परिसर में डीसी उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी कुमार शिवाशिष, वन प्रमंडल कार्यालय में डीएफओ सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त कार्यालय में डीडीसी रवि जैन, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ निर्मल सोरेन, सदर अस्पताल में सीएस डॉ़ अनिल कुमार, कोडरमा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सुषमा देवी, झंडा चौक तिलैया में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, नगर परिषद झुमरीतिलैया कार्यालय में उपाध्यक्ष मनोहर राम उर्फ बाबू, तिलैया थाना में इंस्पेक्टर विनय कुमार, आरपीएफ पोस्ट कोडरमा में इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने झंडा फहराया़ इससे पहले डीसी व अन्य अधिकारियों ने कोडरमा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर व भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया़

परेड का निरीक्षण करते डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार शिवाशीष़ | Prabhat Khabar Network
परेड का निरीक्षण करते डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार शिवाशीष़ | Prabhat Khabar Network
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास तिरंगा को सलामी देते एसपी कुमार शिवाशिष़ | Prabhat Khabar Network
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास तिरंगा को सलामी देते एसपी कुमार शिवाशिष़ | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola